Prayagraj News: किशोरी लापता, चाचा-भतीजे पर भगाने का मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: नेता नगर से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पूजा-पाठ कराने वाले एक व्यक्ति और उसके भतीजे पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। किशोरी के पिता की तहरीर पर कीडगंज पुलिस ने शोहन लाल त्रिपाठी और उसके भतीजे आदर्श त्रिपाठी के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, किशोरी 21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे से लापता है। पिता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बेटी को झांसा देकर अयोध्या ले गए तथा उसका मोबाइल भी बंद करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.