Prayagraj News: किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अल्लापुर शिवनगर कॉलोनी से सोलह वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी के भाई ने एक युवक और उसके परिजनों पर अपहरण की आशंका जताते हुए जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के भाई की तहरीर के मुताबिक, वह दो वर्षों से अपनी दादी के साथ शिवनगर कॉलोनी में रह रही थी। नौ अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह अचानक घर से लापता हो गई। भाई का आरोप है कि आनंद नामक युवक ने अपने परिजनों की मदद से उसकी बहन का अपहरण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.