प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम नगरी में एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से पाँच दिनों तक अपने स्तर पर की गई तमाम तलाश के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा, तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पीपलगाँव निवासी एक युवक के खिलाफअपहरण से जुड़ी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 23 नवंबर की रात करीब साढ़े सात बजे पीपलगाँव निवासी शुभम पुत्र मकन्चू उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद से ही परेशान परिजन अपने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर बेटी की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।आखिरकार 28 न...