Prayagraj News: किराना दुकानदार को गोली मारने की धमकी
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: राजापुर ओमनगर में बकाया रुपये मांगने पर एक किराना दुकानदार को गोली मारने और अगवा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी दुकानदार सतीश केसरवानी ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान और गोदाम में चोरी हुई थी। इस मामले में आरोपियों से 40 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी, जिसमें 20 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। शेष रकम मांगने पर आरोपी संजय कुमार यादव, अजय यादव और मयंक पांडेय ने कथित तौर पर गालीगलौज की। सतीश का आरोप है कि अजय यादव ने फोन कर उन्हें गोली मारने और अगवा करने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.