प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। किन्नर अखाड़े के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक पक्ष की ओर से पहले दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद अब दूसरे पक्ष की ओर से तीन मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इनमें दो मुकदमे खुल्दाबाद थाने में दर्ज हुए हैं, जिनमें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर छोटी बेगम उर्फ छोटी चौरसिया और उनके सहयोगियों को नामजद किया गया है।खुल्दाबाद थाने में किन्नर सना उर्फ उमंग ने छोटी बेगम, अजय चौरसिया, रोहित काली, माही, चांदनी, महक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दुर्घटना का बहाना बनाकर रेलवे स्टेशन के पास बुलाया गया, जहां जबरन कार में बैठाकर मारपीट की गई। इसी तरह किन्नर तुबा ने भी छोटी बेगम व अन्य पर अगवा कर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया...