Prayagraj News: काशी तमिल संगमम के लिए कोयम्बत्तूर-बनारस स्पेशल ट्रेन छिवकी होकर चलेगी
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। काशी तमिल संगमम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे कोयम्बत्तूर और बनारस के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। 06047/06048 कोयम्बत्तूर-बनारस-कोयम्बत्तूर विशेष ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भी रुकेगी। दक्षिण भारत से काशी आने वाले यात्रियों को प्रयागराज में ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। 06047 कोयम्बत्तूर-बनारस विशेष ट्रेन 29 नवंबर को कोयम्बत्तूर से शाम छह बजे रवाना होगी। तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, अरक्कोणम, पेरम्बूर, नेल्लूर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वरंगल, मंचिर्याल, सिरपुर कागज नगर और बल्हारशाह होते हुए तीसरे दिन प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां ट्रेन दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:07 बजे रवाना होकर रात आठ बजे बनारस पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- छिवकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.