Prayagraj News: काव्य संग्रह 'अनुभूति के शब्द' का विमोचन
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: इंक पब्लिकेशन की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों में शामिल कवि तलब जौनपुरी, पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी व डॉ. यासमीन सुल्ताना नकवी ने लेखिका देवयानी के काव्य संग्रह 'अनुभूति के शब्द' का विमोचन किया। पूर्व कमिश्नर ने कहा कि लेखिका शहर की साहित्यिक परंपरा को गतिशील बना रही हैं। इस संग्रह में उनके जीवन के अनुभव की अभिव्यक्ति दिखती है। लेखिका ने कहा कि यह संग्रह बेजुबान पशु-पक्षियों और असहाय बच्चों को समर्पित है। इस मौके पर वंदना शुक्ला, उमेश श्रीवास्तव, दिनेश कुशवाहा, केपी गिरी, शर्मिला चटर्जी, मीरा सिन्हा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.