प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थानाक्षेत्र में बेली टंकी के पास कार से घर जा रहे युवक पर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। बेली गांव निवासी रेहान अहमद उर्फ फैज की तहरीर पर कैंट पुलिस ने शाकिब, सद्दाम, लकी और शानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।रेहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह म्योराबाद से कार से अपने घर जा रहा था। बेली टंकी से बाएं मुड़कर पहुंचा तो चारों आरोपी बाइक खड़ी कर रास्ते में खड़े थे। उन्होंने कार का हार्न बजाकर रास्ते से हटने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: युवक पर फायरिंग, चार के खिलाफ मुकदमा आरोप है कि शानू ने अन्य आरोपितों को ललकारा, जिसके बाद कार से बाहर ...