Prayagraj News: कार से कुचलकर मासूम की मौत, चालक फरार
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: जीटीबी नगर में शनिवार शाम घर के पास खेल रही सात वर्षीय एक बच्ची की कार से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मूल रूप से झारखंड का रहने वाला नदीम शेख परिवार के साथ जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी नाले के पास रहता है। उसकी सात वर्षीय बेटी उमैरा खातून उर्फ आलिया शाम करीब छह बजे घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पास के ही मकान में रहने वाला एक युवक कार को घर से निकाला। वह कार बैक कर रहा था तभी उमैरा उसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगने पर वह जमीन पर गिरी, फिर पहिये के नीचे आने से कुचल गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया तो कार चला रहा युवक भाग गया। परिजनों और स्थानीय लोग उमैरा को पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.