प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: रसूलाबाद तिराहे के पास कार सवार दो युवकों पर हमला कर चेन छीनने, मोबाइल तोड़ने और कार क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। शिवकुटी थाने में पांच नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतापगढ़ के ईशनपुर निवासी प्रांशु सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ सितंबर को वह निखिल सिंह और परिवार के साथ मुंबई जाने के लिए अर्टिगा कार से प्रयागराज स्टेशन जा रहा था। रात करीब 11 बजे रसूलाबाद तिराहे पर बाइक और काली कार लगाकर 10-15 लोगों ने उसकी कार रोक ली। इसके बाद रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी सोने की चेन छीन ली, मोबाइल तोड़ दिया और कार का शीशा व दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिवकुटी पुलिस ने प्रिंस उपाध्याय,...