Prayagraj News: कार सवार युवकों ने युवती से की छेड़खानी, अगवा करने का प्रयास
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज का दशहरा मेला देखकर लौट रही युवती से पुराने यमुना पुल के पास छेड़खानी का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर उसके दोस्त से मारपीट की और युवती को स्कूटी से उतारकर जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आरोपित नैनी की तरफ भाग निकले। कीडगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। कीडगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे वह अपनी महिला मित्र और उसके भाई के साथ मुट्ठीगंज का दशहरा मेला देखकर लौट रहा था। युवक बाइक से था, जबकि युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से जा रही थी। मेला देखकर लौटते समय पुराने यमुना पुल के पास कार सवार पांच युवक उनके करीब पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने स्कूटी के बगल में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.