प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बाघम्बरी रोड पर कार सवार एक अधिवक्ता का रास्ता रोककर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि तीनों युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और विरोध करने पर अधिवक्ता को जमीन पर गिराकर पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जार्जटाउन पुलिस एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अल्लापुर निवासी अधिवक्ता शिवम सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह रात के वक्त कार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाघम्बरी रोड के पास स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवक आए और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने कार पर ईट पत्थर से प्रहार कर शीशा तोड़ने लगे और गाली गलौज करते हुए बाहर निकलने की धमकी दी। अधिवक्ता शिवम सिंह जब विरोध करते हुए कार से बाहर न...