Prayagraj News: कार सवारों में विवाद, कुचलने की कोशिश
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कार हटाने को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो सवार पर इनोवा में टक्कर मारने और चालक को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा है। कार में सवार महिला और बच्चों से अभद्रता का भी आरोप है। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। देवनगर आवास योजना झूंसी निवासी प्रभाकर मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ अगस्त की रात करीब सवा नौ बजे उनकी पत्नी दो बच्चों और चालक के साथ इनोवा कार से सिविल लाइंस बाजार गई थीं। बिग बाजार के पास रास्ते में सामने से सफेद स्कॉर्पियो आई। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने उनके चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा और गालीगलौज की। रास्ता पर्याप्त होने के बावजूद उसने इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ाकर चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.