प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: फाफामऊ बाईपास पर बस का इंतजार कर रहे एक रिटायर शिक्षक को कार में लिफ्ट देकर अपने आप को एटीएस का जवान बताने वालों ने मोबाइल और 45 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित को कार से उतार कर फरार हो गए। फाफामऊ थाने में पीड़ित ने तहरीर दी है। प्रतापगढ़ के देल्हूपुर के रिटायर शिक्षक आनंद लाल मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बाईपास फाफामऊ बस स्टैंड के पास बस का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी कार से दो लोग आए। बातचीत कर उन्हें कार में बैठा लिया। रास्ते में अपने आप को एटीएस का जवान बताकर उनका मोबाइल जांच करने को लिया। धमकाते हुए यूपीआई का पिन कोड पूछ लिया। 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद शिवगढ़ में पीड़ित को कार से उतारकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...