Prayagraj News: कार की टक्कर से युवती घायल, आईसीयू में भर्ती
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: रामबाग स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर और दाहिने कान में चोट आई है। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। जसरा के कालिका का पूरा पांडेय निवासी आशीष कुमार गुप्ता की छोटी बहन सीमा गुप्ता शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पैदल रामबाग स्थित कोचिंग जा रही थी। स्टेशन रोड पर पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती के भाई आशीष कुमार की तहरीर पर कीडगंज थाने में कार नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.