Prayagraj News: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: खीरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक मृतक युवक के भाई की तहरीर पर हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरांव थाना क्षेत्र के सुगौंहा लक्षनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शैलेश पुत्र त्रिभुवन नाथ मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में रानीवारी गांव निवासी रमाशंकर पुत्र बनवारी लाल के साथ नारीबारी की ओर गया था। लौटते समय प्राथमिक विद्यालय देवीबांध के सामने रात करीब साढ़े आठ बजे सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। खीरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की। बताया गया कि कबाड़ का काम करने वाले रमाशंकर की सुगौंहा गांव में ससुराल है। इसी गांव के शैलेश से उसकी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.