Prayagraj News: कार और तीन मंजिला मकान, फिर भी बने उज्ज्वला के पात्र
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। किसी के पास कार है तो किसी का तीन मंजिला मकान। आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो चुकी है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में ये परिवार आज भी गरीब हैं। यही वजह है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ जिले के करीब 27 हजार ऐसे कनेक्शनधारक भी ले रहे हैं, जो अब गरीबी की श्रेणी में नहीं आते। इस मामले की शिकायत जनसुनवाई के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा तक पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कराई। जांच में ऐसे कनेक्शनधारकों का मामला सामने आया, जिनकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव हो चुका है। किसी के पास चार पहिया वाहन है तो किसी ने तीन मंजिला मकान बनवा लिया है। इसके बावजूद वे उज्ज्वला योजना के लाभार्थी बने हुए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.