Prayagraj News: कार्यकाल खत्म होने के बाद भी खोल रखा है कमाई का रास्ता
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी विकास कार्यों के नाम पर भुगतान का रास्ता तलाशने का मामला सामने आया है। एक पंचायत में 1651 शौचालयों के नाम पर करीब 56 लाख रुपये के फर्जी बिल भुगतान के लिए भेजे जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने मामले की जांच बैठा दी है। जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित भुगतान पर रोक लगा दी गई है। शिकायत के मुताबिक पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों के नाम पर बिल तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया गया। इसमें 1651 शौचालयों के नाम पर करीब 56 लाख रुपये के बिल लगाए गए हैं। आरोप है कि जिन कार्यों के नाम पर यह रकम मांगी गई है, उनमें कई की वास्तविकता संदिग्ध है और भुगतान के लिए फर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.