प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को मेले से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से बलुआघाट स्थित बारादरी और उसके आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा है। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि बलुआघाट बारादरी पर नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। यहां कूड़े और गंदगी का नियमित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरतने और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: दीपावली मेले की तैयारी तेज, सफाई और सुरक्षा के इंतजाम पर जोर ...