Prayagraj News: कार्डियक अरेस्ट के बाद 30 मिनट में बचाई महिला की जान
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता से 52 वर्षीय कमला देवी की जान बची। लिवर एब्सेस और सेप्टीसीमिया के उपचार के दौरान मरीज को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। डॉ. परवेज अहमद, डॉ. अनुराग, डॉ. सौरभ और एचडीयू के नर्सिंग व सहायक कर्मचारियों ने तत्काल सीपीआर और एसीएलएस शुरू किया। करीब 30 मिनट तक लगातार प्रयास और जीवनरक्षक दवाओं के बाद उनकी हृदय एवं श्वसन क्रिया सामान्य हुई। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मुकेश चंद्र जायसवाल ने टीम को प्रशस्ति पत्र देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.