प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिले सब्जी कारोबारी की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए हार्ट और विसरा प्रिजर्व किया गया है। आशंका है कि कारोबारी ने किसी दवा का जरूरत से अधिक सेवन किया। शाहगंज थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद अफरोज सब्जी के थोक कारोबारी थे। रविवार सुबह वह घर से लोकनाथ जाने के लिए निकले थे। शाम करीब चार बजे पुलिस ने उनके स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन पहुंचे तो वहां अफरोज का शव मिला। अफरोज की मौत कैसे हुई इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। मामले में एक बड़ा सवाल यह भी रहा कि पास में ही घर होने के बावजूद मोहम्मद अफरोज होटल में क्यों ठहरे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...