Prayagraj News: कारों का शीशा तोड़ लैपटॉप व सामान चोरी
प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सिविल लाइंस में कारों का शीशा तोड़कर लैपटाप सहित लाखों कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। मुबारकपुर निवासी अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी कार होटल शहंशाह के सामने खड़ी थी। अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विवेक प्रिय पांडेय ने बताया कि वह ताशकंद मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के पास कंप्यूटर शॉप में गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी कार का शीशा टूटा मिला और उसमें रखा बैग गायब था। बैग में लैपटॉप के साथ ही अन्य सामान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.