प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को जार्ज टाउन में सम्मान समारोह हुआ। कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, महामंत्री अमित श्रीवास्तव 'रिंकू', उप महामंत्री शशीकान्त श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, राज कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...