प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: धूमनगंज के साकेत नगर में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। करेली के सैदपुर निवासी 45 वर्षीय मानिकचंद पुत्र घसीटेलाल शुक्रवार सुबह साकेत नगर स्थित एक मकान में काम करने गए थे। सुबह करीब 10 बजे वह कमरे में अकेले काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मानिकचंद के परिजनों को हुई तो वह रोते-विलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मानिकचंद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। मृतक के भतीजे सुजीत निषाद ने धूमनगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...