Prayagraj News: कान्हा की लीलाओं पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से राम वाटिका परिसर में आयोजित छह दिवसीय कृष्णलीला के चौथे दिन दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल व किशोर लीलाओं के प्रसंगों का मंचन दिखाया गया।कलाकारों ने कान्हा की बांसुरी की धुन पर ब्रजवासियों व गोपियों के मंत्रमुग्ध होने, कालिया नाग दमन लीला, गोवर्धन पर्वत लीला व बकासुर वध जैसे प्रसंगों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध होते रहे। इस मौके पर अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त 'कक्कू भइया', महामंत्री उमेश चंद्र केसरवानी, आनंद अग्रवाल, विनोद केसरवानी, मयंक अग्रवाल, विपुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.