प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों के बीच झूंसी क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही सामने आई। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त सादाब असलम के निरीक्षण के दौरान झूंसी स्थित अनवर मार्केट के सामने बना सार्वजनिक शौचालय बंद मिला। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका देख अपर नगर आयुक्त भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल शौचालय खुलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित सभी सार्वजनिक शौचालय, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं हर समय सुचारू रूप से संचालित रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निरीक्षण में दोबारा किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Luc...