प्रयागराज, जुलाई 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सावन में लाखों शिवभक्तों और कांवरियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ प्रमुख गंगा घाटों, कांवर यात्रा मार्गों और शिवालयों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां भी कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्तकांवर यात्रा के निरीक्षण महापौर ने कांवर यात्रा के पूरे रूट का निरीक्षण करते हुए नालों की तत्काल सफाई कराने, जलभराव की समस्या दूर करने तथा सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ मौजूद नगर निगम के ...