Prayagraj News: कांग्रेस यमुनापार अध्यक्ष समेत कई नजरबंद
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: जंतर-मंतर, नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर प्रयागराज में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार के अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल को नौ अक्तूबर की रात शंकरगढ़ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय को नैनी में नजरबंद रखा गया। एनएसयूआाई महानगर अध्यक्ष कहशान अब्बासी के घर भी पुलिस पहुंची, लेकिन वह दिल्ली में थे। मनोज पासी, आशीष पांडेय, फुजैल हाश्मी और हरिकेश त्रिपाठी समेत करीब दो दर्जन नेताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। अशोक सिंह पटेल ने इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Hapur News: सपा-कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद यह भी पढ़ें- CJP, AAP और AISA के 10 बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.