Prayagraj News: कांग्रेसियों ने मनाया प्रमोद तिवारी का जन्मदिन
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी का जन्मदिन मनाया। दोपहर में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने पदाधिकारियों की मौजूदगी में केक काट तिवारी के दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर कांग्रेसियों ने संगम स्थित मलीन बस्तियों में निवास कर रहे लोगों को भोजन पैकेट वितरित किए। विभिन्न अस्पतालों में मरीजों, वृद्धा आश्रमों तथा अनाथालयों में फल तथा मिठाइयां भी वितरित की। इस दौरान मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद, सुष्मिता यादव, अरशद अली, मानस शुक्ला, शाहनवाज़ कुरैशी, प्रतिमा त्रिपाठी, हसीब अहमद, डॉ अनिल गौड़, हसीन अहमद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.