प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक दस जिलों अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) गुरुवार को जारी होंगे। दो दशक बाद आई इस भर्ती के लिए 124806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानि एक पद पर औसतन 565 दावेदार मैदान में हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी परीक्षा कक्ष में अंतरीक्...