प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर निगम परिसर में हुई। इस दौरान बोर्ड में रखे गए कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संचालित दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन कल्चरल कांप्लेक्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल है के बचे काम प्रयागराज विकास प्राधिकरण को देने पर मुहर लगाई है। इसके लिए स्मार्ट सिटी बोर्ड 11 करोड़ रुपये पीडीए को देगा और पीडीए इस पर आगे का काम कराएगा। स्मार्ट क्लास व स्कूलों में लगे खेल उपकरणों के व्यावसायिक उपयोग पर भी चर्चा की गई। महापौर गणेश केसरवानी, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साई तेजा और पीडीए वीसी ऋषिराज की मौजूदगी में हुई बैठक में स्मार्ट क्लासेस को लेकर भी चर्चा...