प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों में उपस्थिति, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कलक्ट्रेट के 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की कार्रवाई पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव का कहना था कि कर्मचारी देर रात तक काम कर रहे थे। सुबह बारिश के कारण कार्यालय आने में विलंब हुआ। 10-15 मिनट के विलंब पर कार्रवाई की जाएगी तो कर्मचारी नियमानुसार शाम पांच बजे तक काम समाप्त कर कार्यालय से घर चले जाएंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जनता दर्शन से गायब मिले चार बड़े अफसर, डीएम ने रोका वेतन

हिंदी हिन...