Prayagraj News: कर विभाग में घूस का खेल, नहीं थम रहा भ्रष्टाचार
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के कर विभाग में घूसखोरी और पुराने गृहकर घोटालों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विभाग से जुड़े मामलों की चर्चा में राजस्व निरीक्षक अनूप मिश्रा, हिमांशु और राधा देवी के प्रकरण सामने आए। घूस लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद दो राजस्व निरीक्षकों को पुन: तैनाती मिल गई। फाफामऊ के जोनल कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राधा देवी 20 हजार रुपये घूस लेते पकड़ी गईं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि राधा देवी के मामले में भी लीपापोती की तैयारी हो रही है। इसके साथ ही पूर्व में सामने आए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गृहकर घोटाले की जांच और उसमें धनराशि के समायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.