प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित संघ के कार्यालय में आयोजित की गयी। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों पर कई विभागों की ओर से दबाव बनाकर कार्य कराया जा रहा है, जो कि बर्दाश्त नहीं है। जिलाध्यक्ष राम मनोहर ने कहा कि कर्मचारियों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष जिया उस्मानी, भीम सिंह, राम चन्द्र कनोजिया, सन्तोष कुमार, अरविंद सिंह, निर्मल कुमार, सुरेश कुमार, बिंदु कुमार, सुनील कुमार, गौतम डे, बलराम त्रिपाठी, संतोष मौर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कर्मचारी परिषद न...