प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन ने सोमवार को अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर आयुक्त साईं तेजा को कर्मचारियों की मांगों से संबंधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना, कर्मचारियों के उपचार के लिए हरिशरण हॉस्पिटल को अधिकृत करने, आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन में वृद्धि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयों का समयबद्ध भुगतान, नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी करने, प्रत्येक माह कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक आयोजित करने तथा बचत खातों को वेतन खातों में परिवर्तित करने की मांग की गई। एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों ने वरिष्ठ और कनिष्ठ लिपिकों के रिक्त पदों पर नियमानुसार पदोन्नति, वरिष्ठ लिपिकों से पदानुस...