Prayagraj News: कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर मेस की सुविधा में करें सुधार: डीएम
प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को सीडीओ हर्षिका सिंह के साथ विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, अंबेडकर छात्रावास सलोरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए लगाए गए आरओ, छत पर रखी टंकियों की स्थिति देखी तथा छात्रों के साथ उनके कमरों में जाकर वहां का भी मुआइना किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही यहां पर मेस की सुविधा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेस का संचालन कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निर्देश दिया कि समस्या नहीं आनी चाहिए। जिस पर स्टाफ की कमी बताई गई तो डीएम ने मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छात्रावास पहुंचे डीएम, जाना व्यवस्थाओं का हालअंबेडकर छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.