प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: कानपुर के करौली शंकर श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन से बाहर हो गए हैं। आठ महीने पहले हरिद्वार में महामंडलेश्वर बनाए गए करौली शंकर ने अखाड़े में उठे विवाद के बाद खुद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। अब अखाड़े के पंच परमेश्वर ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। यह जानकारी अखाड़े के मुख्य सचिव महंत जगतार मुनि ने मंगलवार को अखाड़ा परिसर में हुई पत्रकार वार्ता में दी। महंत जगतार मुनि ने आरोप लगाया कि करौली शंकर लगातार अखाड़े के खिलाफ बयानबाजी कर उसे बदनाम कर रहे थे। उदासीन अखाड़े की परंपरा में झाड़-फूंक और पाखंड का कोई स्थान नहीं है, लेकिन वह लगातार परंपराओं के विपरीत कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: करौली शंकर के इस्तीफे पर अखाड़ा आया सामने उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार में अखाड़े की मर्यादा का उ...