प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शराब की दुकानों पर पारदर्शिता बढ़ाने और नकली शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर लागू की गई ई-पॉश मशीनों की व्यवस्था प्रयागराज में दम तोड़ रही है। जिले की 1038 शराब की दुकानों में से महज पांच पर ही इन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में डिजिटल निगरानी की व्यवस्था नाम की रह गई है। ई-पॉश मशीनों के इस्तेमाल का उद्देश्य शराब की बिक्री को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इस व्यवस्था के जरिए दुकानों पर होने वाली बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सकता है। इससे बिक्री में गड़बड़ी की निगरानी करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। इसके बावजूद प्रयागराज में मशीनों का इस्तेमाल बेहद सीमित है। ई-पॉश मशीनों के इस्तेमाल में प्रदेश के कई छोटे जिले भी...