प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। करेली के 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। एसडीओ आरके निषाद के नेतृत्व में अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह और विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। अभियान के दौरान 18 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। किसी ने बाइपास तो किसी ने सीधे बिजली के खंभे से कटिया मारा था। बिजली विभाग ने तारों को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...