Prayagraj News: करेली में बंच केबल टूटकर गली में गिरा, बिजली गुल
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: शहर में रविवार को भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। करेली, मीरापुर और अल्लापुर समेत कई इलाकों में फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी करेली के जीटीबी नगर और मीरापुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हुई। जीटीबी नगर, करेली के ए ब्लॉक में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक बंच केबल टूटकर गली में गिर गया। केबल वहां खड़ी कई कारों पर गिरा, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पार्षद फैजल ने बिजली विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान इलाके की बिजली कई घंटे तक बाधित रही।उधर, मीरापुर के हर्षवर्धन नगर में न्यूट्रल तार की मरम्मत के लिए ककरहा घाट-दो फीडर की आपूर्ति करीब एक घंटे तक बंद रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.