प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: करेली के नुमायाडीह पुलिया के पास रविवार को खंभे पर जंपर में कौवा फंसने से शॉर्ट सर्किट हो गया। करंट से कौवे की मौत हो गई और इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट के बाद बिजली विभाग की टीम ने लाइन की जांच और मरम्मत का काम शुरू किया। करेली क्षेत्र में कई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। करेली-1 उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का काम भी कराया गया। लाइन से जुड़े कार्य के लिए करीब पांच घंटे 30 मिनट तक आपूर्ति बंद रही। वहीं मानसरोवर फीडर से जुड़े रामबाग से साउथ मलाका तक रेलवे लाइन के किनारे एलटी लाइन के पोल पर लटक रही लतर साफ करने के लिए दो से तीन घंटे बिजली बंद रही। वहीं बड़ी मस्जिद और ककहरा में फेज बांधने के लिए दरियाबाद द्वितीय फीडर करीब आधे घंटे बंद रहा। पटेल नगर के 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर के...