Prayagraj News: करेली के मदरसे में फंसे 50 लोग, सुरक्षित निकाले
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: करेली के अल ताहिरा मस्जिद एवं मदरसा में सोमवार को उस समय स्थिति भयावह हो गई, जब यहां 35 बच्चे व 15 अन्य लोग जलभराव में फंस गए। सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई तो तत्काल एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मोटर बोट के जरिए सभी को सुरक्षित निकाला गया। वहीं करेली के एक क्षेत्र में घरों में फंसे 26 लोगों को भी टीम ने निकाला और सभी को भोजन कराया गया। बाद में जब पानी कुछ कम हुआ तो सभी अपने घर लौटे। एसआई करेली थाना सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि मदरसे के अलावा एक क्षेत्र के कुछ घरों में 26 अन्य लोगों के फंसने की सूचना मिली थी। इन्हें भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रत्येक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.