प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। करेली स्थित दुर्गापूजा पार्क में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन-अर्चन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा पार्क जगमगा उठा। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अंशु श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा, कामनी, रजनी खन्ना, आभा, मीनू कपूर, रिचा, अनुष्का श्रीवास्तव, कुलवंत कौर, स्मृति श्रीवास्तव, शिवानी कपूर, मनजीत सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ खन्ना, अभिषेक वर्मा, अभय जायसवाल, सहाय मौर्या, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अजय, राजू चतुर्वेदी, राम कुमार खन्ना और ज्ञानेंद्र कुमार श्...