प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: करेलाबाग वार्ड के अबूबकर मस्जिद के पीछे रहने वाले नागरिक एक वर्ष से अधिक समय से दूषित पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। घरों के नलों से कभी पीला, कभी मटमैला तो कभी काले रंग का पानी आ रहा है। पानी से तेज दुर्गंध भी आती है। खराब स्वाद के कारण लोग इसका इस्तेमाल पीने और खाना बनाने में नहीं कर पा रहे हैं। दूषित पानी से डायरिया, हैजा, टाइफाइड, पेचिश और हेपेटाइटिस-ए जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नागरिकों ने जीएम जल निगम और मुख्य विकास अधिकारी को लिखित प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है। प्रभावित लोगों ने पेयजल के नमूनों की प्रयोगशाला में जांच, पाइपलाइन में लीकेज और सीवर की मिलावट की तकनीकी पड़ताल कर तत्काल समाधान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...