Prayagraj News: करीब एक महीने बाद शास्त्री पुल की दोनों लेन खुलीं, वाराणसी जाने वालों को राहत
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शास्त्री पुल की दोनों लेन मंगलवार से सामान्य यातायात के लिए खोल दी गईं। सावन माह में कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही के लिए पुल की उत्तरी लेन को एक माह के लिए आरक्षित किया गया था। अब सावन मास के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के बाद यातायात पुलिस ने दोनों लेन पर सामान्य आवागमन बहाल कर दिया है।
यातायात में राहत इससे प्रयागराज से वाराणसी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यातायात पुलिस के मुताबिक, अब प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले यात्री वाहन उत्तरी लेन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी तरह वाराणसी से प्रयागराज आने वाले यात्री वाहन दक्षिणी लेन से पूर्व की तरह आवागमन करेंगे। हालांकि ट्रकों और भारी कॉमर्शियल वाहनों पर अभी प्रतिबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.