प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व दाम्पत्य जीवन जीवन में खुशहाली की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखते हुए शाम को मंदिरों व घरों में भगवान शिव-मां पार्वती, मां करवा, भगवान गणेशजी और चंद्रदेव का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। चलनी से अपने पति का चेहरा देखकर सोलह शृंगार में सुहागिनों ने चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। यह भी पढ़ें- Moon Time: आज यूपी में चांद कितने बजे दिखेगा, जानें लखनऊ, कानपुर, नोएडा प्रयागराज समेत 45 शहरों में कब निकलेगा चांदव्रत का संकल्प और विधि-विधान से पूजन करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले व्रत का संकल्प लेकर सुहागिनों ने व्रत शुरू किया। संकल्प के दौरान पति के दीर्घायु...