Prayagraj News: करछना स्टेशन पर नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती ट्रेन का ठहराव
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: रेलवे ने नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन का करछना स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती 31 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन करछना स्टेशन पर रात 8:03 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04164 शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार 30 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह करछना स्टेशन पर सुबह 9:58 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- Nawada News: राहत: गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक हुआ विस्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.