Prayagraj News: करछना में डीएफसी लाइन पर रेल फ्रेक्चर होने से मची खलबली
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: कौंधियारा/करछना,हिसं। करछना के हरदुआ रामपुर गांव के पास सोमवार शाम ग्रामीणों की सतर्कता से एक संभावित रेल हादसा टल गया। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के रेलवे ट्रैक (अपलाइन) में रेल फ्रैक्चर (पटरी में दरार) होने की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, करछना पुलिस और डीएफसी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत के दौरान कुछ समय के लिए मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा।
स्थानीय निवासियों की सतर्कता स्थानीय निवासी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे एक मालगाड़ी गुजरने के दौरान तेज आवाज हुई और पटरी में लगी क्लिप उछलकर दूर जा गिरी। पास जाकर देखा तो रेल पटरी में दरार आ गई थी। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। इस बीच उनके साथी सुरेश कुमार लाल रुमाल लेकर ट्रैक पर खड़े हो गए और दूसरी दिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.