प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जुलाई में कमजोर मानसून और उमस भरी गर्मी का सीधा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। पूरे महीने सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। नतीजतन घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और पंखे लगातार चलते रहे, जिससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बढ़े हुए लोड के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में कई ट्रांसफॉर्मर फुंक गए और फॉल्ट की घटनाएं भी बढ़ गईं।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में बिजली की अधिकतम मांग 1334 एमवीए दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह 1268 एमवीए थी। यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश में जून जैसी खपत, 24 घंटे में 55 फॉल्ट यानी एक साल में बिजली की अधिकतम मांग में करीब छह 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई ...