Prayagraj News: कबूतरों की अटखेलियां में हुई शॉर्ट सर्किट, बिजली गुल
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में शनिवार देर शाम बारिश शुरू होते ही कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दरियाबाद में तार टूट गया तो मिंटो पार्क से सप्लाई बाधित हो गई। इससे पूर्व कहीं पक्षी तो कहीं जानवर के कारण फॉल्ट से बिजली गुल रही।मानसरोवर पिक्चर हॉल के सामने शनिवार सुबह दो कबूतरों की अटखेलियों के दौरान 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर पर एक कबूतर गिर गया। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और एक कबूतर की मौत हो गई। फॉल्ट के कारण इलाके की बिजली भी गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृत कबूतर मिलने के बाद आपूर्ति बहाल कराई।इससे पहले रामबाग रेलवे लाइन किनारे बबलू खरादिया गली में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिलहरी आ जाने से शॉर्ट सर्किट हुआ था। गिलहरी की मौत के बाद मानसरोवर फीडर कुछ देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.